Punjab Election Results 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे आगे चल रही है। यहां तक कि AAP ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है। पंजाब में शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी (AAP) 88 सीटों पर, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पांच और शिरोमणि अकाली दल (SAD) 10 सीट पर आगे चल रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है।
