Get App

Punjab Election Results 2022: पंजाब में AAP की सुनामी पर सिसोदिया बोले- 'ये आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है'

पंजाब विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत हासिल कर लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2022 पर 12:15 PM
Punjab Election Results 2022: पंजाब में AAP की सुनामी पर सिसोदिया बोले- 'ये आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है'
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया है

Punjab Election Results 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत हासिल कर लिया है। पंजाब में शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी (AAP) 90 सीटों पर, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ तीन और शिरोमणि अकाली दल (SAD) छह सीटों पर आगे चल रही हैं। इसके अलावा एक बार फिर सत्ता में वापसी का दावा करने वाली कांग्रेस का बहुत बुरा हाल है और वह महज 17 सीटों पर आगे चल रही है।

आम आदमी पार्टी नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया है।आज पूरे देश में ये स्पष्ट हो गया है कि लोग सोचते हैं कि अगर केजरीवाल होंगे तो ईमानदारी से व्यापार, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- Punjab Election Results 2022: पंजाब में AAP की आंधी में उड़ी कांग्रेस और BJP, रुझानों में आम आदमी पार्टी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

सिसोदिया ने आगे कहा कि बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है। ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है। बता दें कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए गुरुवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें