पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में समाज कल्याण और वन मंत्री रहे धर्मसोत को अमलोह से सुबह करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया। यह कदम भ्रष्टाचार के एक मामले में जिला वन अधिकारी गुरमनप्रीत सिंह और एक ठेकेदार हरमिंदर सिंह हम्मी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद उठाया गया है

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sadhu Singh Dharamsot पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत (Sadhu Singh Dharamsot) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने मंगलवार तड़के साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है।

VB ने पिछले हफ्ते मोहाली DFO को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्होंने ब्यूरो को बताया था कि धर्मसोत को एक पेड़ काटने से पहले रिश्वत दी जाती थी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में समाज कल्याण और वन मंत्री रहे धर्मसोत को अमलोह से सुबह करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया।

यह कदम भ्रष्टाचार के एक मामले में जिला वन अधिकारी गुरमनप्रीत सिंह और एक ठेकेदार हरमिंदर सिंह हम्मी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। सूत्रों ने बताया कि ऐसी सूचना थी कि इन दोनों ने धर्मसोत के मंत्री रहने के दौरान वन विभाग में कथित गलत कामों का ब्योरा मुहैया कराया था।


बता दें कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में अपने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने विश्वास मत हासिल किया, लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं

सीएम भगवंत मान द्वारा कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के एक महीने बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। धर्मसोत पर आरोप है कि विकास के नाम पर काटे जाने वाले हर एक पेड़ की कटाई पर वे ठेकेदारों से कथित तौर पर 500 रुपये रिश्वत लेते थे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद जब आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में आ गई तभी से धर्मसोत पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों साफ कह दिया था कि साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी जल्द होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।