पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत (Sadhu Singh Dharamsot) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने मंगलवार तड़के साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है।
