Punjab Polls 2022: 'दोबारा सरकार में आए तो, युवाओं को देंगे एक लाख रोजगार', चुनाव से पहले CM चन्नी की घोषणा

Punjab Election 2022: सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है, लेकिन आज के समय में यह बहुत महंगी है

अपडेटेड Feb 14, 2022 पर 1:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CM चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि युवाओं को देंगे एक लाख रोजगार

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने सोमवार को राज्य के युवाओं को एक लाख रोजगार देने की योजना की घोषणा की। सीएम ने चंडीगढ़ में यह घोषणा की।

चन्नी ने चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "सत्ता में आने पर हम राज्य के युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देंगे। पंजाब के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है, लेकिन आज के समय में यह बहुत महंगी है।"

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उन्होंने कहा, "राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पंजाब में हर परिवार शिक्षित हो, इसलिए हम सरकारी स्कूलों, कॉलेजों में उन लोगों को मुफ्त शिक्षा देंगे, जो इसे वहन नहीं कर सकते। हम इस विचार के समर्थन में छात्रवृत्ति योजनाएं लाएंगे।"


Assembly Elections 2022 LIVE Updates

चन्नी को आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया गया है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

चन्नी ने कहा कि यह केवल एक घोषणा नहीं है, बल्कि यह पंजाब कैबिनेट के एक फैसले के समर्थन में एक प्रतिबद्धता है। बरनाला जिले के भदौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि राज्य में हर परिवार शिक्षित हो।

वहीं सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य की 55 सीटों के अलावा गोवा की 40 सीटों और उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

UP Second Phase Voting: आज दूसरे चरण के मतदान में क्यों सबसे ज्यादा अहम हैं मुस्लिम और OBC वोट?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।