उत्पल पर्रिकर अगर जीते, तो हम उनसे बात करेंगे: कांग्रेस नेता माइकल लोबो
कलंगुट से कांग्रेस उम्मीदवार माइकल लोबो ने कहा, "लोग निर्वाचन क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि गोवा के लिए मतदान कर रहे हैं। जब हम गोवा की बात करते हैं, तो हम बेरोजगार लड़के-लड़कियों की बात करते हैं, पिछले 10 सालों से माइनिंग बंद होने की बात करते हैं, पर्यटन उद्योग की समस्याओं के बारे में बात करते हैं। लोग भविष्य के लिए वोट करने जा रहे हैं।"
कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने कहा, "मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि जब तक मैं जिंदा हूं, मैं अपने बेटे(उत्पल पर्रिकर) को राजनीति में नहीं लाऊंगा। अगर वे आएंगे तो अपने बलबूते पर आएंगे। अगर वे जीते (उत्पल पर्रिकर) तो हम उनसे बात करेंगे।"