राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) इन दिनों उत्तर प्रदेश में है। इस बीच रायबरेली (Raebareli) से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया, क्योंकि जिस रास्ते से कांग्रेस की यात्रा गुजरी, उसे प्रयागराज से लाए गए गंगा जल से धोया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए प्रयागराज के संगम से लाए गए गंगा जल से उस रास्ते को धोया जहां से यात्रा गुजरी। राहुल की यात्रा मंगलवार को रायबरेली पहुंची थी। इतनी ही नहीं कई जगहों पर उनकी यात्रा को काले झंडे तक दिखाए गए।
