राहुल गांधी ने बॉलीवुड स्टार किड्स के क्लोज फ्रेंड ओरी से की मुलाकात, यूजर्स हुए हैरान

Orry ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि वह हाल ही में लंदन में राहुल गांधी से मिले थे। वायरल फोटो में राहुल गांधी और ओरी टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। बता दें कि ओरी हर बॉलीवुड स्टार किड्स के सबसे अच्छे दोस्त हैं। अकसर उन्हें बड़े-बड़े सितारों के बच्चों के साथ देखा जाता रहा है। वह अक्सर खुशी कपूर तो कभी जाहन्वी कपूर के साथ पार्टी करते नजर आते हैं

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 6:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की

सारा अली खान, न्यासा देवगन और जान्हवी कपूर जैसी बॉलीवुड स्टार किड्स (Bollywood star kids) के साथ अक्सर पार्टियां करते दिखने वाले ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी (Orry aka Orhan Awatramani) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, पिछले दिनों ओरी बियॉन्से का कॉन्सर्ट अटेंड करने के लिए लंदन गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी मिले। राहुल गांधी के साथ ओरी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। ट्विटर यूजर्स इस मुलाकात को लेकर काफी हैरान हैं।

ओरी ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि वह हाल ही में लंदन में राहुल गांधी से मिले थे। वायरल फोटो में राहुल गांधी और ओरी टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। बता दें कि ओरी हर बॉलीवुड स्टार किड्स के सबसे अच्छे दोस्त हैं। अकसर उन्हें बड़े-बड़े सितारों के बच्चों के साथ देखा जाता रहा है। वह अक्सर खुशी कपूर तो कभी जाहन्वी कपूर के साथ पार्टी करते नजर आते हैं।

ओरी ने हाल ही में लंदन में अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा के साथ बियॉन्से के संगीत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे। इस दौरान बाद में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। ओरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राजनेता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।


तस्वीर में ओरी और राहुल गांधी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता नीले रंग की टी-शर्ट और डेनिम पहने नजर आ रहे हैं। इस बीच ओरी ने काली टी-शर्ट और जैतूनी हरे रंग की पैंट पहन रखी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने लंदन के ओल्ड पार्क लेन रेस्तरां में नोबू के अंदर पोज दिया।

न्यासा के अलावा सारा अली खान, जान्हवी कपूर और सुहाना खान जैसी स्टार किड्स से क्लोज बॉन्ड शेयर करने वाले ओरी की राहुल गांधी के साथ तस्वीरें वायरल हो गई हैं। ओरी को पता है कि सोशल मीडिया पर उन्हें कैसे लाइमलाइट में रहना है।

ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने कांग्रेस नेता के साथ लंच किया है। ओरी ने राहुल गांधी के साथ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'आज लंच पर साथ।' इसे शेयर करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को टैग भी किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।