कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत की सीमा पर चीनी गतिविधियों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि चीन भविष्य में शत्रुतापूर्ण कार्रवाई की नींव बना रहा है। इसकी अनदेखी कर सरकार भारत के साथ विश्वासघात कर रही है।
