International Yoga Day: अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देखें वीडियो

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है जिसकी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी

अपडेटेड May 19, 2022 पर 1:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजनाथ सिंह ने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ना होता है

International Yoga Day: अगले महीने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस (International Day for Yoga) के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य मंत्री अजय भट्ट गुरुवार को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने कई अन्य लोगों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में योग का अभ्यास किया। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में मंत्रियों को चटाई पर योग का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है।

'योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ना होता है'


इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि योग देश की प्रमुख विरासतों में से एक है जो हमारी जीवन में एक नई ऊर्जा, नया उत्साह और नई स्फूर्ति को जोड़ता है। योग उसे कहते हैं जो हमारी तन, मन, बुद्धि और आत्मा इनमें एक आत्मीयता ला सके। उन्होंने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ना होता है।

ये भी पढ़ें- Ladakh Standoff: पैंगोंग झील के पास एक नया पुल बना रहा चीन, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ बड़ा खुलासा

सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग का अभ्यास करने के कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है। एक अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के विभिन्न आयामों को बढ़ावा देना है।

भारत की अपील के बाद 21 जून को मनाया जाता है योग दिवस

21 जून को होने वाले आयोजन के लिए हर भारतवासी से योग करने की अपील की जा रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे योग को अपनी जीवनशैली का हिस्‍सा बनाएं। न केवल उस एक दिन बल्कि हर दिन योग को अपने जीवन में शामिल करें और स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाएं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, जिसकी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। भारत की अपील के बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।