Get App

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करेंगे राकेश टिकैत? किसान नेता ने दिया बड़ा बयान

राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वे किसी का समर्थन नहीं करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:26 PM
UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करेंगे राकेश टिकैत? किसान नेता ने दिया बड़ा बयान
किसान नेता ने कहा कि किसानों को अपना नफा-नुकसान खुद देखना है

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन देने की खबरों का खंडन किया है। प्रयागराज के परेड ग्राउंड में किसान संगठनों के तीन दिवसीय मंथन सत्र के समाप्‍त होने के बाद किसान नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वे किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे।

उनका बयान बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत द्वारा उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय लोक दल-समाजवादी पार्टी गठबंधन के लिए समर्थन की अपील करने के बाद आया है। हालांकि, सिसौली में बीजेपी के संजीव बाल्यान के साथ बैठक के चंद घंटों के बाद बीकेयू प्रमुख ने अपना बयान वापस ले लिया और कहा कि वह किसी का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, किसान नेता ने कहा कि किसानों को अपना नफा-नुकसान खुद देखना है। उन्‍होंने कहा किसान आंदोलन की सबसे बड़ी जीत यह है कि अब राजनीतिक पार्टियां उसके बारे में सोचने लगे हैं। मंथन सत्र में किसानों के मुद्दे पर किसान संगठनों की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें