Ram Mandir Inauguration: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इनकार करने वाले विपक्षी नेताओं पर गुरुवार को निशाना साधते हुए उन्हें "सनातन विरोधी" (Anti-Sanatana) बताया। भगवा पार्टी ने X पर उन सभी नेताओं का एक ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर शेयर किया, जिन्होंने राम मंदिर निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। इस पोस्ट पर लिखा, "पहचानिए, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योते को ठुकराने वाले सनातन विरोधियों के चेहरे.."
