Get App

Ram Mandir: 'भगवान राम को मानते हैं काल्पनिक' राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने समारोह में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बुलाने का किया विरोध

Ram Mandir Inauguration: आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) ने कहा "ऐसे लोग बहुत हैं। निमंत्रण कार्ड देने के बाद भी, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भगवान राम में विश्वास नहीं करते हैं। उन्हें निमंत्रण पत्र नहीं दिया जाना चाहिए

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 6:04 PM
Ram Mandir: 'भगवान राम को मानते हैं काल्पनिक' राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने समारोह में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बुलाने का किया विरोध
भगवान राम को मानते हैं 'काल्पनिक' राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने समारोह में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बुलाने का किया विरोध

Ram Mandir Inauguration: रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) ने मंगलवार को कहा कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भगवान राम को "काल्पनिक" मानते हैं, लिहाजा उन्हें 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) के समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए। अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण कार्ड सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को भेजे गए।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, दास ने कहा, "जो लोग राम को नकार रहे हैं और कह रहे हैं कि राम काल्पनिक हैं और सनातन धर्म की निंदा की, ऐसे लोगों को कभी भी निमंत्रण पत्र नहीं देना चाहिए। जो निमंत्रण पत्र दिया है, वो गलत है। जब वे राम को काल्पनिक मानते हैं, तो ऐसे लोगों को बुलाना ही नहीं चाहिए। जो रामभक्त हैं, ऐसे लोगों को निमंत्रण देना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसे लोग बहुत हैं। निमंत्रण कार्ड देने के बाद भी, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भगवान राम में विश्वास नहीं करते हैं। उन्हें निमंत्रण पत्र नहीं दिया जाना चाहिए।"

वहीं पार्टी सूत्रों ने कहा कि निमंत्रण कार्ड मंदिर ट्रस्ट के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि ने उन दोनों को अपने हाथों से दिए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें