'अगर न्योता मिलता, तो भी नहीं जाते...' दादा की तरह पोते के भी बिगड़े बोल! राम मंदिर को लेकर SP विधायक ने कह दी ऐसी बात

Ram Mandir Inauguration: जियाउर रहमान बर्क समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) के पोते भी हैं। उन्होंने राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर विवाद पर कहा, "पहले तो हमें निमंत्रण मिलने वाला नहीं और अगर मिला भी तो हम नहीं जाएंगे।" इससे पहले उनके दादा भी ऐसे ही बयान दे चुके हैं

अपडेटेड Jan 03, 2024 पर 6:15 PM
Story continues below Advertisement
'अगर न्योता मिलता, तो भी नहीं जाते...' दादा की तरह पोते के भी बिगड़े बोल! राम मंदिर को लेकर SP विधायक ने कह दी ऐसी बात

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, ठीक वैसे ही इस मुद्दे को लेकर राजनीति और बयानबाजी भी जमकर हो रही है। अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक जियाउर रहमान बर्क (Zia Ur Rahman Barq) ने विवादित बयान देकर फिर से बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने अयोध्या में होने जा रहे भव्य समारोह को लेकर उठे निमंत्रण विवाद को अपने इस बयान से और आगे बढ़ा दिया। सपा विधायक ने कहा कि उन्हें अगर राम मंदिर का न्योता मिलता, तो भी वह नहीं जाते।

जियाउर रहमान बर्क समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) के पोते भी हैं। उन्होंने राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर विवाद पर कहा, "पहले तो हमें निमंत्रण मिलने वाला नहीं और अगर मिला भी तो हम नहीं जाएंगे।" इससे पहले उनके दादा भी ऐसे ही बयान दे चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा, "हम पहले से ही कहते आए हैं, ये हमारी आस्था का मुद्दा है। वहां पर हमारी बाबरी मस्जिद थी। जबिक सुप्रीम कोर्ट ने एक निर्णय लिया, जो कि आस्था के आधार पर लिया गया।"


Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर का निमंत्रण पाने के 'योग्य नहीं' राहुल और प्रियंका गांधी! पता चल गया कारण

कुछ ऐसा ही बयान उनके दादा और सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भी कुछ दिनों पहले दिया था। जब उनसे पूछा गया था कि क्या वे राम मंदिर के उद्घाटन के लिए जाएंगे? तब उन्होंने कहा, "मेरे जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।।"

उन्होंने कहा, "हमारी मस्जिद को शहीद करके मंदिर बनाया गया है, मैं क्यों जाऊं? मस्जिद को खत्म करके कब्जा करके मंदिर बनाया गया है। पूरी ताकत के साथ कब्जा किया गया, जो मस्जिद छीना गया वह वापस किया जाए।"

राम मंदिर को लेकर ओवैसी का भड़काऊ भाषण

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 'सांप्रदायीकरण' कर देश के युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया।

बाबरी मस्जिद का जिक्र करते हुए AIMIM नेता ने मुस्लिम युवाओं से पूछा था कि क्या उन्हें यह दर्द महसूस नहीं होता कि 'जिस जगह पर हम 500 साल तक बैठकर कुरान पढ़ते रहे, वो आज हमारे हाथ में नहीं है'।

उन्होंने कहा, "युवाओं, क्या आपको नहीं दिख रहा है कि तीन-चार और मस्जिदों को लेकर साजिश हो रही है, जिसमें दिल्ली की सुनहरी मस्जिद भी शामिल है? सालों की मेहनत के बाद आज हमने अपना मुकाम हासिल किया है....।"

ओवैसी ने एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, "ऐसा नहीं होना चाहिए कि हमारी मस्जिदें हमसे छीन ली जाएं।" इस कार्यक्रम का वीडियो उनकी पार्टी AIMIM ने सोमवार को 'X' पर पोस्ट किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।