Get App

आपत्तिजनक बयान पर चौतरफा घिरे रमेश बिधूड़ी! BJP ने जारी किया नोटिस, लोकसभा स्पीकर ने भी लगाई फटकार

Ramesh Bidhuri Remarks: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में बिधूड़ी द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को उन्हें भविष्य में इस तरह के आचरण पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। दानिश अली सहित विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी को निलंबित किए जाने की मांग की। हालांकि, संसदीय कामकाज के रिकॉर्ड से इन टिप्पणियों को हटा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ने बीजेपी नेता को भविष्य में इस तरह का आचरण दोहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है

Akhileshअपडेटेड Sep 22, 2023 पर 6:33 PM
आपत्तिजनक बयान पर चौतरफा घिरे रमेश बिधूड़ी! BJP ने जारी किया नोटिस, लोकसभा स्पीकर ने भी लगाई फटकार
Ramesh Bidhuri Remarks: मुस्लिम सांसद के बारे में बिधूड़ी की विवादास्पद टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया है

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद दानिश अली (Danish Ali) के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए शुक्रवार को अपने सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल के लिए दक्षिण दिल्ली के सांसद से जवाब मांगा है। बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। गुरुवार रात को सदन में बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक बयान दिए जाने के तत्काल बाद सदन के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद प्रकट किया था।

इस बीच, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने सदन में बिधूड़ी द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को उन्हें भविष्य में इस तरह के आचरण पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। दानिश अली सहित विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी को निलंबित किए जाने की मांग की। हालांकि, संसदीय कामकाज के रिकॉर्ड से इन टिप्पणियों को हटा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ने बीजेपी नेता को भविष्य में इस तरह का आचरण दोहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

विपक्ष ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुस्लिम सांसद के बारे में बिधूड़ी की विवादास्पद टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया है। विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ सदन से निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "लोकसभा में बिधूड़ी के बयान संसद के सभी सदस्यों का अपमान करने वाले हैं। बिधूड़ी को उनके बयानों के लिए लोकसभा से निलंबित किया जाना चाहिए।" वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बिधूड़ी की गिरफ्तारी की मांग की। पार्टी ने एक बयान में कहा, "नफरत भरे भाषण के लिए कोई विशेषाधिकार नहीं। रमेश बिधूड़ी को गिरफ्तार किया जाए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें