Get App

RJD के बिहार महासचिव पंकज यादव पर हमला, मुंगेर में मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गोली

Bihar crime: गुरुवार (3 अक्टूबर) सुबह बाइक सवार बदमाशों ने आरजेडी के प्रदेश सचिव पंकज यादव पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

Akhileshअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 10:50 AM
RJD के बिहार महासचिव पंकज यादव पर हमला, मुंगेर में मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गोली
Bihar crime: वरिष्ठ आरजेडी नेता पंकज यादव को बिहार के मुंगेर में गोली मार दी गई है

Bihar crime News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और राज्य महासचिव पंकज यादव को गुरुवार (3 अक्टूबर) सुबह बिहार के मुंगेर में गोली मार दी गई। उन्हें मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारी गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना मुंगेर एयरपोर्ट के पास हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पंकज यादव (Pankaj Yadav Shot) मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जब अपराधियों ने उन पर हमला किया। उनके छाती में तीन गोलियां लगीं। गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सूत्रों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने पंकज यादव को गोली मारी है। RJD नेता पर हमले की इस वारदात से पुलिस महकमे में भी खलबली मची है। पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

घटना की सूचना मिलते ही RJD नेताओं में आक्रोश फैल गया। तमाम नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें