रूस (Russia) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) को सूचित किया है कि रूसी बसें पूर्वी यूक्रेन के खार्किव और सूमी (eastern Ukrainian cities of Kharkiv and Sumy) शहरों में भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए क्रॉसिंग पॉइंट पर तैयार खड़ी हैं। ये बसें पूर्वी यूरोपीय देश में उग्र संघर्ष के बीच वहां फंसे हुए लोगों को बाहर निकालेंगी।
