Operation Ganga: IAF के तीन C-17 विमान पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया से 629 भारतीयों को लेकर देश पहुंचे

विदेश मंत्रालय के अनुसार अगले 24 घंटों में 16 उड़ानें भारत आयेगी और अब तक 48 उड़ानें भारत आ चुकी हैं

अपडेटेड Mar 05, 2022 पर 11:04 AM
IAF का विमान पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया से भारतीयों को लेकर हिंडन एयरबेस में उतरा

Operation Ganga: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना (Indian Air Force(IAF) ने शनिवार को तीन C-17 विमानों से 629 भारतीय नागरिकों को निकाला। IAF पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया से भारतीय को लेकर आया और हिंडन एयरबेस (Hindan airbase) में उतरा। अब तक भारतीय वायुसेना ने 10 फ्लाइट्स उड़ाई हैं और 2,056 भारतीयों को निकाला है। इसके साथ ही इन देशों में 26 टन राहत सामान भी पहुंचाया है।

इसके अलावा, 229 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष इंडिगो उड़ान भी यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच रोमानिया के Suceava से दिल्ली पहुंची।

अमेरिका में बढ़ती नौकरियों पर भारी पड़ा यूक्रेन युद्ध, Wall Street गिरावट के साथ हुआ बंद


विदेश मंत्रालय के अनुसार अगले 24 घंटों में 16 उड़ानें भारत आने वाली हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 48 उड़ानें भारत में उतर चुकी हैं। इससे यूक्रेन से निकाले गए लोगों की कुल संख्या 20,000 से अधिक हो गई है।

इस हफ्ते केंद्र ने भारतीय वायु सेना को ऑपरेशन गंगा को बढ़ाने के लिए यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों के नागरिकों के बचाव कार्यों में मदद करने का आदेश दिया था।

IAF ने ऑपरेशन गंगा के लिए C-17 transport aircraft के अपने बेड़े को तैयार कर लिया है। अमेरिकी सी-17 ग्लोबमास्टर्स (C-17 Globemasters) और आईएल-76 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ( IL-76 transport aircraft) लगभग 400 यात्रियों के साथ लंबी दूरी तक उड़ान भरने में सक्षम हैं। C-17 transport aircraft ने काबुल से नागरिकों और अधिकारियों को निकालने में बड़ी मदद की थी। उस समय तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया और अमेरिकियों को वहां से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया था।

तेल की कीमतें कई वर्षों की ऊंचाई पर, रूस से सप्लाई की किल्लत से आसमान पर पहुंचा तेल का भाव

2 मार्च को, IAF का C-17 विमान यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता लेकर रोमानिया के लिए रवाना हुआ था। भारत से गये विमान जाते समय अपने साथ मानवीय आधार पर राहत सामग्री ले जाते हैं।

कल, वायु सेना ने यूक्रेन को मानवीय सहायता की दो और किश्तें भेजी थीं जिनमें दवाएं, चिकित्सा उपकरण, राहत सामग्री आदि शामिल थीं।

एक उड़ान में 6 टन सामग्री रोमानिया ले जाई गई गया जबकि दूसरी उड़ान में 9 टन सामग्री स्लोवाकिया ले गई। मानवीय सहायता के चार किश्तें पहले भेजी गईं थी।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।