वॉल स्ट्रीट (Wall Street) शुक्रवार को निचले स्तर पर बंद हुआ क्योंकि यूक्रेन युद्ध पिछले महीने अमेरिकी नौकरियों की वृद्धि में आई तेजी पर भारी पड़ गया। अमेरिका में नौकरियों में आई हुई तेजी ने अर्थव्यवस्था में मजबूती की ओर इशारा किया था। 11 major S&P sector indexes में से अधिकांश में गिरावट आई, जिसमें फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा 2% की गिरावट देखने को मिली। निवेशक इस बात से चिंतित थे कि मॉस्को के खिलाफ पश्चिमी देशों द्वारा लगाये गये प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली पर क्या असर डाल सकते हैं।
S&P 500 banks index 3.35% गिर गया। इस हफ्ते के लिए इसमें लगभग 9% की गिरावट देखी गई। ये जून 2020 के बाद से सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट है।
वैश्विक स्तर पर इक्विटी कमजोर रही। रूसी सेना द्वारा यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा करने के बाद सेफ-हैवने एसेट्स की डिमांड बढ़ी।
लेबर डिपार्टमेंट की बारीकी से देखी गई रोजगार रिपोर्ट में दिखाया गया है कि पिछले महीने नौकरियों में 678,000 से अधिक की वृद्धि हुई। इससे बेरोजगारी की दर 3.8% तक गिर गई, जो फरवरी 2020 के बाद सबसे कम है।
Horizon Investments in Charlotte के Zachary Hill ने कहा "तीन या चार हफ्ते पहले, हमने सोचा होगा कि यह एक अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण संख्या है। लेकिन पृष्ठभूमि और यूरोप में होने वाली समग्र घटनाओं को देखते हुए, ऐसा बिल्कुल नहीं है।"
हिल ने कहा, "हॉट वार में वृद्धि की संभावना, यूरोप में ग्रोथ पर पड़ने वाले असर और और कमोडिटी चैनल और मुद्रास्फीति पर होने वाला असर निवेशकों की चिंताएं बढ़ रही हैं।"
इस युद्ध से Amazon.com Inc, Apple Inc, Google के मालिक-Alphabet Inc और Microsoft Corp सभी को 1% से अधिक का नुकसान हुआ।
यूक्रेन में संकट ने एनर्जी स्टॉक्स बढ़े क्योंकि कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी की कीमतों में एक प्रमुख तेल उत्पादक देश रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के कारण रैली देखने को मिली। S&P 500 energy sector 2.85% उछला और सप्ताह के लिए लगभग 9% बढ़ा।
शुक्रवार को S&P 500 के ग्रोथ इंडेक्स में 1.3% की गिरावट के साथ हाल ही में बिकवाली का खामियाजा अच्छी वैल्यू वाले ग्रोथ स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। value index में 0.3% की गिरावट आई।
Dow Jones Industrial Average 0.53% गिरकर 33,614.8 अंक पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 0.79% गिरकर 4,328.87 पर बंद हुआ।
Nasdaq कंपोजिट 1.66% गिरकर 13,313.44 पर बंद हुआ।
इस हफ्ते के लिए S&P 500 and Dow दोनों 1.3% गिर गए, जबकि नैस्डैक ने 2.8% की गिरावट देखने को मिली।