Get App

UP Election: दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे सपा उम्मीदवार, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर डाला डेरा, देखें Video

UP Election 2022: मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा जीप पर चढ़कर दूरबीन के जरिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2022 पर 6:23 PM
UP Election: दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे सपा उम्मीदवार, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर डाला डेरा, देखें Video
योगेश वर्मा को राज्य में समाजवाजी पार्टी की सरकार बनने का पूरा भरोसा है। (इमेज- @AHindinews)

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा दूरबीन से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की निगरानी कर रहे हैं। सपा उम्मीदवार यह सुनिश्चत करना चाहते हैं 10 मार्च को मतदान से पहले EVM स्ट्रॉन्ग रूप में किसी तरह की कोई छेड़छाड़ न हो पाए।

न्यूज एजेंसी ANI ने योगेश वर्मा का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह जीप पर चढ़कर दूरबीन के जरिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करते हुए दिख रहे हैं। वर्मा ने पता कि उनके पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी उम्मीदवारों को EVM पर निगरानी रखने को कहा है। योगश वर्मा ने यह भी बताया कि उन्होंने EVM की निगरानी के लिए लोगों की 8-8 घंटे की शिफ्ट लगाई है।

दूरबीन से EVM के साथ पूरे इलाके पर निगाह

योगश वर्मा ने कहा, "यहां EVM रखी गई हैं, हम दूरबीन से देख रहे हैं कि यहां किसी भी तरह की गतिविधि तो नहीं हो रही। दूरबीन से छत और आसपास के पूरे इलाके पर हम पैनी निगाह रख रहे हैं। हमने हमारे कार्यकर्ताओं के लिए 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट बनाई है, जिसके आधार पर वे तैनात हैं। इसके अलावा आसपास के इलाके की निगरानी के लिए अलग से टीम लगाई है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें