Republic Day 2022: खुफिया एजेंसियों को 26 जनवरी के दिन बड़े आतंकी हमले का मिला अलर्ट, गणतंत्र दिवस पर PM मोदी को टारगेट करने साजिश रच रहे हैं आतंकी

खुफिया एजेंसियों को 26 जनवरी के दिन एक संभावित आतंकी साजिश के बारे में अलर्ट मिला है

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 2:42 PM
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और अन्य गणमान्य की जान को खतरा है

खुफिया एजेंसियों को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर एक संभावित आतंकी साजिश के बारे में अलर्ट मिला है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की जान को खतरा है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खुफिया एजेंसियों के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर संभावित आतंकी हमले का अलर्ट मिला है, जिसमे प्रधानमंत्री मोदी और अन्य गणमान्य की जान को खतरा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 पन्नों की खुफिया जानकारी में पीएम मोदी और उन गणमान्य हस्तियों के लिए खतरा बताया गया है जो भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह (75th Republic Day celebrations) में शामिल होंगे। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पांच मध्य एशियाई देशों कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के नेताओं को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए जाने की संभावना है।

...जब 2011 में सुपरहिट सॉन्ग 'कोलावेरी दी' से दुनियाभर में छा गए थे एक्टर धनुष और ऐश्वर्या


नोट में उल्लेख किया गया है कि यह खतरा पाकिस्तान/अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बाहर स्थित गुटों से है। धमकी देने वाले गुट का निशाना मुख्य रूप से उच्च पदस्थ गणमान्य मेहमानों, लोगों की भीड़, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक सभाओं और देश के अहम ठिकाने हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हमला ड्रोन का इस्तेमाल कर के किया जा सकता है।

इनपुट में कहा गया है कि आतंकी खतरे के पीछे लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba), द रेजिस्टेंस फोर्स (The Resistance Force,), जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad), हरकत-उल-मुजाहिदीन (Harkat-Ul-Mujahideen) और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (Hizb-ul-Mujahedeen) जैसे आतंकी समूह शामिल हैं।

इनपुट में कहा गया है कि पाकिस्तान में स्थित खालिस्तानी ग्रुप भी पंजाब में आतंकवाद को फिर से संगठित करने और पुनर्जीवित करने के लिए कैडरों को लामबंद कर रहे हैं। वे पंजाब और अन्य राज्यों में टारगेटेड अटैक की भी योजना बना रहे हैं। बता दें कि फरवरी 2021 में मिले इनपुट के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी ग्रुप प्रधानमंत्री की बैठक और पर्यटन स्थलों पर आतंकी हमला करने की फिराक में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।