Sidhu Moose Wala Murder: पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह हत्या हुई है। पुलिस उपाधीक्षक (मानसा) गोबिंदर सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय मूसेवाला को कई गोलियां लगीं। हमले के समय वह एक गांव में अपनी जीप में थे।
