Sidhu Moose Wala : खालिस्तान से....गन कल्चर को समर्थन तक, ये हैं मूसे वाला के 5 बड़े विवाद

Sidhu Moose Wala ने अपना करियर ‘लाइसेंस’ बाई निंजा के लिए एक गीतकार के रूप में शुरू किया था और फिर उन्होंने ‘जी वैगन’ के साथ अपने गायकी के करियर की शुरुआत की

अपडेटेड May 30, 2022 पर 3:46 PM
Story continues below Advertisement
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले स्थित जहावरके की गोली मारकर हत्या कर दी गई

Sidhu Moose Wala : पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले स्थित ग्राम जहावरके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 वर्षीय गायक मानसा के निकट मूसे वाला गांव के रहने वाले थे और पिछले कुछ साल के दौरान कई सुपरहिट गाने गाए थे। हालांकि, अपने करियर के दौरान उनका कई विवादों से भी नाता रहा है।

उन्होंने अपना करियर ‘लाइसेंस’ बाई निंजा के लिए एक गीतकार के रूप में शुरू किया था और फिर उन्होंने ‘जी वैगन’ के साथ अपने गायकी के करियर की शुरुआत की।

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर, 2021 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मानसा से चुनाव भी लड़ा, लेकिन आप के डॉ. विजय सिंगला से हार गए।


पंजाब गायक से जुड़े पांच बड़े विवाद इस प्रकार हैं...

गन कल्चर को बढ़ावा

वह खुलकर गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें उकसाने वाले गानों के जरिये गैंगस्टर्स का महिमामंडन किया। वह अपने गाने 'संजू' में हिंसा और गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोपों का सामना भी कर रहे थे। सिद्धू मूसेवाला ने अपनी तुलना ऐक्टर संजय दत्त से की थी। साथ ही अपने खिलाफ दर्ज केस और एफआईआर को 'बैज ऑफ ऑनर' बताया था।

Aadhar Card: ऑनलाइन UIDAI की वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें आधार कार्ड? जानें तरीका

2019 का विवाद

सिद्धू मूसेवाला उस वक्त भी बड़े विवाद में घिर गए जब उन्होंने अपने एक गाने में 18वीं सदी के सिख वारियार माई भागो के संबंध में विवादित कमेंट किया था। इस पर सिख समुदाय भड़क गया था और सिद्धू मूसेवाला को श्री अकाल तख्त के जत्थेचदार द्वारा पेश होने का आदेश दिया गया था। हालांकि सिद्धू मूसेवाला ने बाद में अकाल तख्त में पेश होकर सिख समुदाय से माफी मांग ली थी।

स्केपगोट गाना

Scapegoat song :   इस साल यानी अप्रैल, 2022 में सिद्धू मूसेवाला ने एक और गाना Scapegoat रिलीज किया था। इस गाने में उन्होंने हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में अपनी हार का दुखड़ा सुनाया था। सिद्धू मूसेवाला पर इस गाने में पंजाब के वोटरों को 'गद्दार' कहने के आरोप लगे।

Omicron के दो नए सब वेरिएंट से भारत को कितना है खतरा? BA.4 और BA.5 पर रखनी होगी पैनी नजर

खालिस्तान को समर्थन

Support of Khalistan : सिद्धू मूसेवाला ने 2020 में एक और गाना रिलीज किया था 'पंजाब', जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया था। इस गाने – ‘पंजाब : माई मदरलैंड’ में सिद्धू मूसेवाला ने खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का महिमामंडन किया था। साथ ही खालिस्तान का समर्थन किया गया।

पुलिसकर्मियों के साथ एके-47 का इस्तेमाल

4 मई 2020 को सिद्धू मूसेवाला के दो वीडियो वायरल हुए थे। इनमें से एक वीडियो में वह 5 पुलिस अफसरों के साथ एके-47 चलाना सीख रहे थे। दूसरे वीडियो में वह पर्सनल गन चला रहे थे। इस पर खूब बवाल मचा था और 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसी मामले में सिद्धू मूसेवाला पर आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।