सपा नेता ने खुद को गोली मार कर किया सुसाइड! कैंसर से पीड़ित थे पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू

समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। शुरुआती तौर पर ये माना जा रहा है कि वह अपनी इस बीमारी से काफी परेशान थे और इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया। जान देने से पहले बबलू ने अपने एक WhatsApp ग्रुप में मैसेज भी डाला था और लिखा था- 'दुआओं में याद रखना'।समाजवादी पार्टी ने अपने नेता के इस तरह जान देने पर X पर दुख जताया

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
सपा नेता ने खुद को गोली मार कर किया सुसाइड! कैंसर से पीड़ित थे पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू

समाजवादी पार्टी को शुक्रवार को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बबलू काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। शुरुआती तौर पर ये माना जा रहा है कि वह अपनी इस बीमारी से काफी परेशान थे और इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया। जान देने से पहले बबलू ने अपने एक WhatsApp ग्रुप में मैसेज भी डाला था और लिखा था- 'दुआओं में याद रखना'

समाजवादी पार्टी ने X पर अपने नेता के इस तरह जान देने पर दुख जताया। पार्टी ने लिखा, "समाजवादी पार्टी के लखनऊ के पूर्व नगर अध्यक्ष श्री मुजीबुर्रहमान बबलू जी का इंतकाल, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !"

ये घटना लखनऊ के मौलवीगंज में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। गोली चलने की आवाज सुन कर घर के लोग कमरे की तरफ दौड़े, तो देखा सपा नेता ने अपनी ही लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली और वह खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे।


उनके इस कदम ने उनके समर्थकों और परिवार वालों को सकते में डाल दिया। बबलू के करीबी लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। शारीरिक समस्या के साथ-साथ वह मानसिक तौर पर भी काफी परेशान थे और शायद इसी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया, जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। पुलिस फिलहाल आगे की कार्यवाही में जुटी है।

'अखिलेश यादव और भगवान श्री कृष्ण के DNA में कोई फर्क नहीं', सपा सांसद के विवादित बयान पर सियासी घमासान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।