Swati Maliwal Assault Case: विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में दी जमानत अर्जी, मुख्यमंत्री आवास से हुई गिरफ्तारी

Swati Maliwal Assault Case: इससे पहले, दिल्ली पुलिस को एक मेल में विभव कुमार ने कहा था कि वो जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं और पुलिस से मालीवाल के खिलाफ उनकी शिकायत पर विचार करने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के मुताबिक, कुमार को सीएम केजरीवाल के घर से गिरफ्तार किया गया

अपडेटेड May 18, 2024 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Swati Maliwal Assault Case: विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में दी जमानत अर्जी

स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी और मार पिटाई के आरोप में अरविंद केजरीवाल करीबी सहयोगी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से हिरासत में ले लिया। अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। जमानत अर्जी पर कोर्ट आज सुनवाई करेगी। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में मालीवाल ने आरोप लगाया कि कुमार ने 14 मई को केजरीवाल के आवास पर उन पर "पूरी ताकत से हमला किया, उनकी छाती और पेट पर घूंसे मारे और लातें मारीं।"

विभव कुमार (Bibhav Kumar) मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली की तीस हजारी अदालत में पेश किया जाएगा।

कुमार बोले 'सहयोग के लिए तैयार'


इससे पहले, दिल्ली पुलिस को एक मेल में विभव कुमार ने कहा था कि वो जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं और पुलिस से मालीवाल के खिलाफ उनकी शिकायत पर विचार करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा, "मैं जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हूं, लेकिन पुलिस को स्वाति मालीवाल के खिलाफ मेरी शिकायत पर भी विचार करना चाहिए।"

'गुंडे के दबाव' में झुकी 'AAP'

आम आदमी पार्टी (AAP) की सांसद स्वाति मालीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि एक 'गुंडे के दबाव' में झुकी 'आप' अब उनके चरित्र पर सवाल उठा रही है।

मालीवाल ने कहा कि पार्टी ने कुमार की ओर से उनके साथ 'मारपीट' किए जाने को स्वीकार कर लिया था, लेकिन दो दिन बाद 'यूटर्न' ले लिया। ‘आप’ नेता आतिशी के संवाददाताओं को संबोधित करने के बाद मालीवाल ने यह टिप्पणी की।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के मुताबिक, कुमार को सीएम केजरीवाल के घर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली के सीएम के सहयोगी विभव कुमार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसलिए मुख्यमंत्री कथित अपराधी को आश्रय दे रहे थे।''

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।