कोर्ट में रो पड़ीं स्वाति मालीवाल, महिला कांस्टेबल हुई बेहोश, बिभव कुमार की जमानत पर फैसला सुरक्षित

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली कोर्ट में शुक्रवार को जब बिभव कुमार की जमानत पर सुनवाई चल रही थी तो अदालत के अंदर नाटकीय दृश्य देखने को मिला। दरअसल, सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल भयंकर गर्मी के कारण बेहोश हो गई। वहीं, जैसे ही सुनवाई दोबारा शुरू हुई तो AAP सांसद स्वाति मालीवाल कोर्ट रूम में रो पड़ीं

अपडेटेड May 27, 2024 पर 3:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल ने कहा कि चीर हरण मेरा उस घर में हुआ लेकिन चरित्र हरण मेरा रोज चलाया जा रहा है

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की जमानत याचिका पर सोमवार (27 मई) को सुनवाई हुई। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई में शामिल होने के लिए AAP सांसद स्वाति मालीवाल भी अदालत पहुंचीं। बिभव ने 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। बिभव ने तीस हजारी कोर्ट के समक्ष जमानत याचिका दायर की है। उन्हें दिल्ली पुलिस ने 18 मई को केजरीवाल के आवास से गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार (24 मई) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार (Bibhav Kumar) को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कोर्ट में शुक्रवार को जब सुनवाई चल रही थी तो अदालत कक्ष के अंदर नाटकीय दृश्य देखने को मिला। दरअसल, सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल भयंकर गर्मी के कारण बेहोश हो गई। इस वजह से सुनवाई कुछ देर के लिए रोक दी गई। जैसे ही सुनवाई दोबारा शुरू हुई तो AAP सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) कोर्ट रूम में रो पड़ीं।

बिभव कुमार का जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित


स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में कोर्ट ने बिभव कुमार की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। बिभव कुमार की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट शुक्रवार शाम 4 बजे फैसला सुनाएगा। स्वाति मालिवाल ने बिभव की जमानत का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर कुमार बाहर आते हैं तो उनकी जान का खतरा है। बिभव कुमार को शुक्रवार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उनके वकीलों ने याचिका दायर की और कहा कि याचिका सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को जब वह मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर गई थीं तो केजरीवाल के निजी सहायक कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी। कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह पुलिस हिरासत में हैं। पिछले शनिवार को दायर की गई उनकी अग्रिम जमानत याचिका को अदालत ने निरर्थक माना था।

दिल्ली पुलिस का नहीं कर रहे सहयोग

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि बिभव कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। एक अधिकारी बने बताया कि वह अपने जवाब देने में टाल-मटोल कर रहे हैं और उन्होंने अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी नहीं बताया है। 13 मई की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर से PCR कॉल की गई थी। इस मामले में स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री आवास के अंदर मुख्यमंत्री के पीएस बिभव ने उनके साथ बदसलूकी की, उन्हें बुरी तरीके से मारा-पीटा और बाहर निकाल दिया था।

ये भी पढ़ें- बिहार के पालीगंज में टूटा राहुल गांधी का मंच, तेजस्वी यादव भी थे मौजूद, बाल-बाल बचे दोनों नेता

गिरफ्तारी से पहले बिभव कुमार ने दिल्ली पुलिस को दो मेल किए थे। पहले मेल में उन्होंने स्वाति मालीवाल की शिकायत की थी और दूसरे मेल में उन्होंने दिल्ली पुलिस की जांच में सहयोग करने की बात कही थी। आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने इस इस घटना को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साजिश बताया है। उन्‍होंने कहा है कि इन सब के पीछे भाजपा का हाथ है और इसका चेहरा स्वाति मालीवाल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।