Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की जमानत याचिका पर सोमवार (27 मई) को सुनवाई हुई। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई में शामिल होने के लिए AAP सांसद स्वाति मालीवाल भी अदालत पहुंचीं। बिभव ने 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। बिभव ने तीस हजारी कोर्ट के समक्ष जमानत याचिका दायर की है। उन्हें दिल्ली पुलिस ने 18 मई को केजरीवाल के आवास से गिरफ्तार किया गया था।
