Tripura Election Result: त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) गठबंधन विपक्षी वाम-कांग्रेस गठबंधन से आगे चल रहा है। टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे रुझानों में ऐसा दावा किया गया है। इस बीच, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने जीत दर्ज कर ली है। सीएम माणिक साहा ने टाउन बोर्दोवाली सीट से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार आशीष साहा को 6,000 से अधिक मतों से हराया है।
