Get App

टीएस सिंहदेव होंगे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम, क्या सचिन पायलट को भी सौंपी जाएगी नई जिम्मेदारी?

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में पार्टी के नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार के लगभग सभी मंत्री उपस्थित थे।

Akhileshअपडेटेड Jun 29, 2023 पर 10:37 AM
टीएस सिंहदेव होंगे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम, क्या सचिन पायलट को भी सौंपी जाएगी नई जिम्मेदारी?
टीएस सिंहदेव फिलहाल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर हैं

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की है। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर नई दिल्ली में चर्चा की। साथ ही, एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य के मंत्री टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया। राज्य में 2018 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से ही सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता की लड़ाई में एक दूसरे के आमने सामने रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इससे अंदरूनी कलह पर लगाम लगेगी।

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल, राज्य के वरिष्ठ नेता, राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा और महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल शामिल हुए। छत्तीसगढ़ में सिंहदेव को मुख्यमंत्री बघेल का विरोधी माना जाता है। सिंहदेव के समर्थकों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने साल 2018 में राज्य में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद सिंहदेव से ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाए जाने का वादा किया था।

राज्य में बघेल सरकार के ढाई साल होने के बाद सिंहदेव जब आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे थे, तब बघेल के समर्थन में पार्टी के विधायक भी दिल्ली पहुंच गए थे। माना जाता है कि इसके बाद सिंहदेव और बघेल के बीच दूरी और बढ़ गई। सिंहदेव की नाराजगी तब और खुलकर सामने आ गई, जब उन्होंने अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज होकर पिछले साल पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा दे दिया था।

कौन हैं सिंहदेव?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें