'MVA में किसी भी पार्टी के CM फेस का समर्थन करने को हूं तैयार' उद्धव ठाकर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को बताया आत्मसम्मान की लड़ाई

उद्धव ठाकरे ने कहा, "उद्धव ठाकरे MVA के सीएम चेहरे के रूप में कांग्रेस और NCP (SP) की ओर से घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। मुझे ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं अपने लिए लड़ रहा हूं, बल्कि महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं।" ठाकरे ने MVA कैडर से स्वार्थ से ऊपर उठने और महाराष्ट्र के गौरव और हित की रक्षा के लिए लड़ने को कहा। उन्होंने उनसे राज्य में विपक्षी गठबंधन का राजदूत बनने की भी अपील की

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 8:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Maharashtra Assembly Elections: उद्धव ठाकर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को बताया आत्मसम्मान की लड़ाई

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि वह महा विकास अघाड़ी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए कांग्रेस और NCP(SP) के किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। विपक्षी गुट MVA के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र के आत्मसम्मान को बनाए रखने की लड़ाई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है। MVA में सेना (यूबीटी), शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) और कांग्रेस शामिल हैं।

ठाकरे ने कहा, "उद्धव ठाकरे MVA के सीएम चेहरे के रूप में कांग्रेस और NCP (SP) की ओर से घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। मुझे ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं अपने लिए लड़ रहा हूं, बल्कि महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं।"

CM उम्मीदवार पहले तय होना चाहिए: उद्धव


उद्धव ने कहा, "CM पद का चेहरा कौन होगा? मैं आज सबके सामने स्पष्ट कहता हूं, पृथ्वीराज जी आप और शरद पवार जी आप अभी अपनी पार्टी में से किसी को भी मुख्यमंत्री पद के लिए ऐलान कीजिए उद्धव ठाकरे का उसको समर्थन होगा।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पहले तय किया जाना चाहिए, ये फैसला उस तर्क के आधार पर न हो कि चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें कौनसी पार्टी जीतती है।

ठाकरे ने MVA कैडर से स्वार्थ से ऊपर उठने और महाराष्ट्र के गौरव और हित की रक्षा के लिए लड़ने को कहा। उन्होंने उनसे राज्य में विपक्षी गठबंधन का राजदूत बनने की भी अपील की।

PM मोदी पर साधा सीधा निशान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में 'धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता' की वकालत पर, ठाकरे ने आश्चर्य जताया और पूछा कि क्या उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है। उन्होंने वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर भी PM पर निशाना साधा और पूछा कि जब BJP पूर्ण बहुमत में थी, तो इसे पारित क्यों नहीं किया गया?

उन्होंने ये भी कहा, "मैं घोषणा कर रहा हूं कि चाहे वक्फ बोर्ड हो या कोई मंदिर या दूसरी धार्मिक संपत्ति, मैं किसी भी कीमत पर उन संपत्तियों को छूने नहीं दूंगा। यह मेरा वचन है। यह सिर्फ बोर्ड का सवाल नहीं है। यह हमारे मंदिरों की भी बात है, क्योंकि शंकराचार्य कहते हैं कि केदारनाथ से 200 किलो सोना चोरी हुआ था। उसकी भी जांच होनी चाहिए।"

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का क्यों नहीं हुआ ऐलान? CEC राजीव कुमार ने बताए दो कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।