आज देश में लागू होगा CAA! लोकसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय लागू कर सकता है नियम

CAA Rules: इससे पहले खबर आई थी कि मार्च महीने के पहले हफ्ते या इसके बाद कभी भी देश में CAA के नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही CAA कानून भी देशभर में लागू हो जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी बोल चुके हैं लोकसभा चुनाव से पहले देश में CAA के नियम लागू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि CAA देश का कानून है

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 5:45 PM
देश में आज से लागू हो सकता है CAA, नोटिफिकेशन जारी कर सकता है गृह मंत्रालय

CAA Rules: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले एक बहुत ही बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों ने बताया है कि आज यानि सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) नागरिकता संशोधन अधिनियम (CCA) को नियमों देश में लागू कर सकता है। अब से पहले ऐसी अटकलें थी कि केंद्र सरकार आम चुनाव से ठीक पहले और मार्च के शुरुआती दिनों में CAA के नियमों को लागू कर सकती है।

इससे पहले खबर आई थी कि मार्च महीने के पहले हफ्ते या इसके बाद कभी भी देश में CAA के नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही CAA कानून भी देशभर में लागू हो जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI ने अब सूत्रों के हवाले से बताया कि आज ही CAA के नियम लागू होंगे। खबर है कि आज रात नागरिकता संशोधन कानून के नियम लागू हो सकते हैं।


सरकार ने CAA के लिए तैयार किया पोर्टल

रिपोर्ट में सरकार में उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया था कि CAA लागू करने के लिए केंद्र ने एक पोर्टल भी तैयार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि CAA के नियम और पोर्टल दोनों तैयार हैं।

अधिकारियों ने कहा, "पोर्टल इसलिए बनाया गया है, क्योंकि पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होगा। साथ ही नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों को वो साल भी बताना होगा कि कब उन्होंने बिना किसी यात्रा दस्तावेज के भारत में एंट्री की थी। इसके अलावा उनसे कोई दस्तेवाज नहीं मांगा जाएगा।"

CAA देश का कानून है: अमित शाह

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कह चुके हैं कि देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लागू करने की गाइडलाइन आने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले जारी कर दी जाएंगी। इसके तुरंत बाद लाभार्थियों को भारत की नागरिकता देने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

अमित शाह ने कहा, "CAA देश का कानून है और इसकी नोटिफिकेशन जरूर जारी होगी। इसे चुनाव से पहले जारी किया जाएगा। इसे लेकर किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए" उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देना कांग्रेस नेतृत्व का भी वादा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।