Get App

UP Election 2022: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने थामा BJP का दामन, बोलीं- PM मोदी से हमेशा रही प्रभावित

अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में BJP में शामिल हुईं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:25 PM
UP Election 2022: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने थामा BJP का दामन, बोलीं- PM मोदी से हमेशा रही प्रभावित
अपर्णा यादव ने थामा BJP का दामन

चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (SP) के लिए एक बड़ा झटका लगा है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बुधवार को BJP में शामिल हो गई हैं। इस कदम को सपा के लिए 'जैसे को तैसे' की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पिछले दिनों कई बड़े बीजेपी नेताओं को अपने पाला में कर लिया है।

अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा, "मैं पार्टी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी का हिस्सा बनने का मौका दिया। मैं हमेशा से पीएम मोदी से प्रभावित रहती थी और मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है और मेरे लिए राष्ट्र धर्म सबसे पहले हैं।"

अपर्णा यादव के BJP में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं। काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने BJP में शामिल होने का फैसला लिया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें