UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम चुनावी प्रचार थम जाएगा। उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान गुरुवार तीन मार्च को 10 जिलों की 57 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। इस चरण में कुल 676 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। छठे चरण में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया एवं बलिया में मतदान होना है।
