Get App

UP Elections 2022: नितिन गडकरी का दावा- उत्तर प्रदेश में BJP के साथ रहेंगे 100% जाट, विकास और कानून-व्यवस्था के लिए वोट करेंगे लोग

यह पूछे जाने पर कि क्या जाट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 और 14 फरवरी को होने वाले मतदान में बीजेपी के साथ रहेंगे, इस पर नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे 100% विश्वास है, उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 1:34 PM
UP Elections 2022: नितिन गडकरी का दावा- उत्तर प्रदेश में BJP के साथ रहेंगे 100% जाट, विकास और कानून-व्यवस्था के लिए वोट करेंगे लोग
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाट भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेंगे और दावा किया कि योगी आदित्यनाथ सरकार सत्ता में वापस लौटेगी

UP Elections 2022: केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत का दावा किया है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, पहले और दूसरे चरण में 100 फीसदी जाट भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेंगे और लोग कानून-व्यवस्था में बदलाव और उत्तर प्रदेश में हुए विकास के लिए मतदान करेंगे। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने सीएनएन-न्यूज 18 को दिए एक विशेष इंटरव्यू में यह दावा किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या जाट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 और 14 फरवरी को होने वाले मतदान में बीजेपी के साथ रहेंगे? इस पर गडकरी ने कहा कि मुझे 100% विश्वास है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा। दुर्भाग्य से अन्य पार्टियों का एजेंडा है कि कौन यादव है, कौन मुस्लिम है... वे जाति, पंथ, धर्म और भाषा के आधार पर मतदाताओं में भेदभाव करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसी राजनीति के पक्ष में नहीं हैं।

UP Elections 2022: मतदान के कारण नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ सहित इन 11 जिलों में आज सार्वजनिक छुट्टी, सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब थी और इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है कि उन्होंने कैसे सत्ता में आने के बाद 'गुंडाराज' को समाप्त कर राज्य में कानून का राज स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है और इसका मतलब यूपी में भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर प्रचंड जीत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें