UP Election 2022: दूसरे चरण में 45 प्रतिशत उम्मीदवार हैं करोड़पति, BJP के 53 में से 52 प्रत्याशी हैं धनवान, जानें बाकियों का हाल

ADR ने दूसरे चरण में मैदान में उतरे 584 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों की जांच पड़ताल की है, जिससे मालूम पड़ा कि 260 यानी 45 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं

अपडेटेड Feb 11, 2022 पर 5:05 PM
दूसरे चरण में 45 प्रतिशत उम्मीदवार हैं करोड़पति (Moneycontrol Hindi)

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) होना है। 10 फरवरी को 58 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हो चुका है। पहले चरण में कुल 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं अब सबकी निगाहें दूसरे चरण की वोटिंग (UP Second Phase Voting) पर है, जो 55 सीटों पर 14 फरवरी को होगी।

नेताओं हर बार की तरह इस बार भी प्रचार-प्रसार में दिन रात एक किया हुआ है, तो वहीं पार्टियां पानी की तरह पैसा बहा रही हैं। हर बार गरीबी मिटाने का वादे करने वाले राजनेता, चुनाव के समय वोट मांगने के लिए जमकर पैसा खर्च करते हैं। ऐसे में आपका यह हक बनता है कि जनप्रतिनिधि से माननीय वाले ये नेता कितनी संपत्ति के मालिक हैं, इसके जानकारी लें।

UP Second Phase Voting: दूसरे चरण में 25% उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले, टॉप पर समाजवादी पार्टी, पढ़ें ADR की पूरी रिपोर्ट

इसलिए उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने दूसरे चरण में मैदान में उतरे 584 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों की जांच पड़ताल की है, जिससे मालूम पड़ा कि 260 यानी 45 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।


रिपोर्ट में बताया गया है कि 96 उम्मीदवारों (16.44%) ऐसे हैं, जिनके पास पांच करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की संपत्ति है। दो करोड़ से पांच करोड़ रुपए की संपत्ति वाले 90 उम्मीदवार (15.41%) हैं। इसके अलावा 50 लाख से दो करोड़ की संपत्ति वाले 147 (25.17%)  उम्मीदवार हैं। जबकि 10 लाख से 50 लाख वाले 155 (26.54%) और 10 लाख से कम की संपत्ति वाले 96 (16.44%) उम्मीदवार हैं।

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का वेल्थ शेयर (ADR Report) चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का वेल्थ शेयर (ADR Report)

किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्मीदवार

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का है। इसके बाद समाजवादी पार्टी और तीसरे नंबर मायावती की बहुजन समाज पार्टी के करोड़पति उम्मीदवार हैं।

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, हमारे चुनावों में धनबल की भूमिका इस बात से साफ होती है कि सभी प्रमुख राजनीतिक दल पैसे वालों को उम्मीदवारों को टिकट देते हैं।

पार्टी के हिसाब से देखें तो BJP के 53 में से 52 (98 प्रतिशत), SP के 52 में से 48 (92 प्रतिशत), BSP के 55 में से 46 (84 प्रतिशत), RLD के 3 मे से 2 (67 प्रतिशत), कांग्रेस के 54 मे से 31 (57 प्रतिशत) और आम आदमी पार्टी (AAP) 49 मे से 16 (33 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनकी घोषित संपत्ति एक करोड़ रुपए से ज्यादा है।

करोड़पति उम्मीदवारों का पार्टी वार प्रतिशत (ADR Report) करोड़पति उम्मीदवारों का पार्टी वार प्रतिशत (ADR Report)

रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के उम्मीदावारों की औसतन संपत्ति 4.11 करोड़ रुपए है।

वहीं अगर पार्टी के हिसाब से बात की जाए, तो मुख्य दलों में SP के 52 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 11.26 करोड़ रुपए है। BJP के 53 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 9.95 करोड़ रुपए, कांग्रेस के 54 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 8.20 करोड़ रुपए, RLD के 3 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 6.20 करोड़ रुपए, BSP के 55 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 5.74 करोड़ रुपए और AAP के 49 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 1.60 करोड़ रुपए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।