UP Election 2022: मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, पढ़ें क्यों इतनी अहम यह विधानसभा सीट

UP Election 2022: आजमगढ़ से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:19 PM
मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव (FILE)

समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख और उत्तर प्रदेश (UP) के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) लड़ेंगे, न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। आजमगढ़ से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। 2012 में, जब अखिलेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने विधान परिषद का रास्ता अपनाया।

इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा था कि आजमगढ़ से चुनाव लड़े के लिए वहां की जनता से अनुमति लेनी पड़ेगी। अगर वहां के लोगों ने कहा तो आजमगढ़ से चुनाव लड़ूंगा।


करहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान सभा के 403 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और मैनपुरी (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।'

UP Polls 2022: अपर्णा यादव का BJP में जाना... सपा को कितना बड़ा झटका, पढ़िए पूरी पड़ताल

इस विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1957 में "DPACO (1956)" (परिसीमन आदेश) 1956 में पारित होने के बाद हुआ था। 2008 में "संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन आदेश" पारित होने के बाद, निर्वाचन क्षेत्र को पहचान संख्या 110 सौंपी गई थी।

हालांकि, अभी समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में होंगे।

मुलायम सिंह यादव ने भी यहां से लड़ा था पहला चुनाव

गौर करने वाली बात यह है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से अपना पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

इसके अलावा मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही पढ़ाई की थी और वे यहां पर शिक्षक भी रहे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से महज चार किलोमीटर दूर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।