UP Election 2022: कांग्रेस ने किया सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा, पढ़ें घोषणा पत्र की खास बातें

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर पत्रकारों के खिलाफ 'झूठे' मामले भी वापस लिए जाएंगे

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 3:10 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसमें पार्टी ने किसानों, Covid-19 वॉरियर्स, शिक्षकों और मध्यम स्तर के उद्यमों के लिए कई ऐलान किए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर पत्रकारों के खिलाफ 'झूठे' मामले भी वापस लिए जाएंगे। प्रियंका ने कहा कि घोषणापत्र वही है, जो आम जनता ने कहा और चाहती थी।

प्रियंका ने कहा, "छत्तीसगढ़ की तरह हमारी सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। धान और गेहूं 2500 रुपए प्रति क्विंटल और गन्ना 400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। बिजली का बिल आधा किया जाएगा और महामारी के दौरान का बकाया होगा माफ कर दिया।"

प्रियंका ने कहा कि महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपए दिए जाएंगे। रोजगार के मोर्चे पर कांग्रेस ने पुलिस, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा समेत सार्वजनिक क्षेत्र में 12 लाख पदों के बैकलॉग को खत्म करने का वादा किया है। साथ ही, आठ लाख नौकरियां और पैदा होंगी।

Hijab Row: प्रियंका गांधी बोलीं- 'बिकिनी, घूंघट या हिजाब- यह तय करना महिलाओं का अधिकार है कि उन्हें क्या पहनना है', राहुल गांधी ने भी किया समर्थन


प्रियंका गांधी ने कहा, "हमने दूसरी पार्टियों की तरह अन्य पार्टियों के सुझाव लेकर अपने घोषणापत्र में नहीं डाले, हमने इसमें जो भी डाला है वो जनता की ही आवाज है।"

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जिन लोगों को आवारा पशुओं की वजह से हुए नुकसान को झेलना पड़ा उन्हें 3,000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा और गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी।"

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "बहुत मांग उठ रही थी ​कि हमें पुरानी पेंशन स्कीम पर वापस जाना चाहिए इसलिए हमने बहुत चर्चा की। हम सोचते हैं कि इसमें मध्य का एक रास्ता निकाला जा सकता है।"

UP Election 2022: मथुरा में पहले चरण में कल मतदान, कृष्ण जन्मभूमि में 'विश्वास' से ज्यादा 'विकास' की गूंज

कांग्रेस के घोषणापत्र के दूसरे वादों में गोधन न्याय योजना, स्कूल के रसोइयों को 5,000 वेतन, महिला पुलिस के लिए पास की पोस्टिंग, Covid वॉरियर्स को 50 लाख का मुआवजा, अनुभव और नियमों के आधार पर एडहॉक शिक्षकों और शिक्षा मित्रों का नियमितीकरण, 10 रुपए लाख आदि तक का मुफ्त इलाज शामिल है।

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा। 11 जिलों में फैली कुल 58 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार शाम को खत्म हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।