Get App

UP Election 2022: 'वोट देने में गलती मत करना, नहीं तो फिर जल उठेगा मुजफ्फरनगर', अखिलेश-जयंत के गठबंधन पर अमित शाह का निशाना

UP Election 2022: शाह ने कहा कि अगर समाजवादी की सरकार बन गई तो जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम खान बैठ जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:00 PM
UP Election 2022: 'वोट देने में गलती मत करना, नहीं तो फिर जल उठेगा मुजफ्फरनगर', अखिलेश-जयंत के गठबंधन पर अमित शाह का निशाना
जयंत-अखिलेश के गठबंधन पर अमित शाह का निशाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से कुछ हफ्ते पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी राज्य में अपने चुनाव पूर्व अभियान को तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जहां बरेली में पार्टी के घर-घर जाकर प्रचार किया, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुजफ्फरनगर में एक जनसभा को संबोधित किया, जिसके दौरान उन्होंने 2014 से भाजपा सरकार के तहत शहर के विकास की सराहना की।

बार-बार होने वाले दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर एक ऐसी जगह है जहां कभी दंगे होते थे और समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के शासन में माफियाओं ने उत्तर प्रदेश पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने पिछली सरकारों पर उनके कार्यकाल के दौरान धर्म और जातिवाद का राजनीतिकरण करने के लिए भी हमला किया।

मुजफ्फरनगर में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "पहले सपा-बसपा ने यहां शासन किया, बहनजी की पार्टी आती थी तो वो एक जाति की बात करती थी, कांग्रेस पार्टी आती थी तो वो परिवार की बात करती थी और अखिलेश बाबू आते थे तो वो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें