UP Election 2022: अहमदाबाद विस्फोट केस के जरिए PM मोदी का SP पर हमला, कहा- सपा सरकार ने आतंकियों के खिलाफ वापस लिए केस

UP Election 2022: मोदी ने कहा कि जहां आतंकवादियों ने राज्य भर में विस्फोट किए, वहीं सपा सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमे की अनुमति नहीं दी

अपडेटेड Feb 20, 2022 पर 4:56 PM
अहमदाबाद विस्फोट केस के जरिए PM मोदी का SP पर हमला

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 2008 के अहमदाबाद विस्फोट मामले (Ahmedabad Serial Blasts Case) में 38 दोषियों को मौत की सजा को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी पर चौतरफा हमला बोला। न्यूज एजेंसी ANI ने हरदोई में अपनी चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी के हवाले से कहा, "समाजवादी पार्टी सरकार ने उत्तर प्रदेश में आतंकवादी हमलों के आरोपी कई आतंकवादियों के खिलाफ मामले वापस ले लिए। जहां आतंकवादियों ने राज्य भर में विस्फोट किए, वहीं सपा सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमे की अनुमति नहीं दी।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "2007 में लखनऊ और अयोध्या में कोर्ट परिसर में विस्फोट हुए थे। 2012 में, सपा सरकार ने तारिक काजमी नाम के एक आतंकवादी के खिलाफ मामला वापस ले लिया था, लेकिन कोर्ट ने सपा सरकार की साजिश को नाकाम कर दिया और आतंकी को उम्रकैद की सजा सुनाई।"

उन्होंने कहा, "सपा और कांग्रेस दोनों के नेता ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादियों को 'जी' कहकर संबोधित करते हैं। वे बाटला हाउस मुठभेड़ में आतंकवादियों के खात्मे पर भी रो पड़े थे।"


2008 के सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में अहमदाबाद की अदालत की तरफ से 38 दोषियों को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद से ही बीजेपी और सपा के बीच शब्दों की कड़वी जंग चल रही है।

Assembly Elections 2022 LIVE अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आक्रामक रूप से समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए आरोप लगाते रहे हैं कि 2008 के अहमदाबाद विस्फोट मामले के आरोपियों के परिवार के सदस्यों को अखिलेश यादव के साथ वोट मांगते देखा गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी पर भी हमला किया, पिछली सरकार पर 2014 और 2017 के बीच राज्य की विकास पहल में केंद्र के साथ सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "मुझे खेद है कि इन परिवारवादियों (वंशवादियों) ने 2014 और 17 के बीच मेरी सरकार की मदद नहीं की।"

समाजवादी पार्टी पर हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा, "माफियावादियों की सरकार के दौरान जमीन हथियाना आम बात थी। इन नेताओं के गुर्गे किसी की भी जमीन हड़प सकते थे, लेकिन डबल इंजन वाली सरकार ने इनकी दुकानें बंद कर दी हैं।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।