Get App

Kunda: 29 सालों में पहली बार राजा भैया के सामने किसी उम्मीदवार ने बचाई जमानत, कुंडा में गुलशन यादव ने तोड़ा यह रिकॉर्ड

Kunda Election Result 2022: यूपी के बाहुबली नेताओं में गिने जाने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार 7वीं बार जीत दर्ज की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2022 पर 9:27 PM
Kunda: 29 सालों में पहली बार राजा भैया के सामने किसी उम्मीदवार ने बचाई जमानत, कुंडा में गुलशन यादव ने तोड़ा यह रिकॉर्ड
UP Election Results 2022: राजा भैया कुंडा विधानसभा सीट से लगातार 7वीं बार जीते

Kunda Chunav Result 2022: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में गिने जाने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raghurah Pratap Singh alias Raja Bhaiya) ने प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार 7वीं बार जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा उम्मीदवार गुलशन यादव (Gulshan Yadav) को 30,315 वोटो के अंतर से हराया है। गुलशन यादव यह चुनाव भले हार गए हों, लेकिन उन्होंने न सिर्फ राजा भैया को कड़ी टक्कर दी है बल्कि कुंडा में राजा भैया के खिलाफ 29 सालों से चला आ रहा एक अनोखा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

29 सालों में जमानत बचाने वाले पहले उम्मीदवार बने गुलशन यादव

गुलशन यादव कुंडा में राजा भैया के खिलाफ अपनी जमानत बचाने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। राजा भैया ने कुंडा विधानसभा सीट से पहली बार 1993 में चुनाव जीता था। तब से वह लगातार पिछले 29 सालों से इस सीट से विधायक हैं। राजा भैया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था, "कुंडा की यह परंपरा है जो भी कुंडा से उनके खिलाफ लड़ता है उसकी यहां कि जनता जमानत जब्त करा देती है। आप पिछले 6 चुनावों का इतिहास देखिए, आपको पता चल जाएगा।" हालांकि इस बार गुलशन यादव ने 35.19 फीसदी वोट पाकर अपनी जमानत बचा ली है।

राजा भैया और गुलशन यादव को कितने वोट मिले

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक नाम से अपनी अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे राजा भैया को 99,612 वोट या कुल वोटों को 50.58 फीसदी मत मिला है। इसके मुकाबले सपा उम्मीदवार गुलशन यादव 69,297 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। बीजेपी उम्मीदवार सिंधुजा मिश्रा सेनानी 16,347 वोटों के साथ तीसरे और बसपा उम्मीदवार 3,3321 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें