Get App

UP Election Results 2022: जानिए, यूपी में NDA के एक मात्र मुस्‍ल‍िम उम्‍मीदवार हैदर अली खान का क्या हाल है?

BJP की अगुआई वाली एनडीए गठबंधन में शामिल अपना दल (सोनेलाल) ने स्वार सीट से हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को टिकट दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2022 पर 3:41 PM
UP Election Results 2022: जानिए, यूपी में NDA के एक मात्र मुस्‍ल‍िम उम्‍मीदवार हैदर अली खान का क्या हाल है?
इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम का जादू चलता दिख रहा है

UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार सीट पर मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुआई वाली एनडीए गठबंधन में शामिल अपना दल (सोनेलाल) ने स्वार सीट से हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को टिकट दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव में हैदर का आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान से मुकाबला है। 2014 के बाद यह पहली बार है जब बीजेपी गठबंधन ने किसी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिया है।

इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम का जादू चलता दिख रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अब्दुल्ला आजम आगे चल रहे हैं। उन्हें अबतक 50,146 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी गठबंधन के प्रत्याशी हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को 23,556 वोट मिले है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है।

ये भी पढ़ें- UP Elections: 1985 के बाद लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाली पहली पार्टी बनी BJP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाए हुए है। प्रदेश विधानसभा की 403 में से 400 सीटों पर प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक 244 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, सपा 117 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बीएसपी महज एक और कांग्रेस दो सीटों पर जबकि अन्य दल तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें