UP Election 2022: बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अपना इस्तीफा सौंपा है

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:08 PM
आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा (FILE PHOTO)

कांग्रेस (Congress) को पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2022) से ठीक पहले एक और बड़ा झटका है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने BJP में जाने की चर्चा के बीच पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा (RPN Sing Resign) दे है दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अपना इस्तीफा सौंपा है।

पार्टी के झारखंड प्रभारी सिंह को काफी समय से कांग्रेस में दरकिनार कर दिया गया था और गांधी परिवार की नजरों में भी अब वह नहीं आ रहे थे। वह यूपी के पडरौना से पिछला चुनाव हार गए थे।

News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्हें उसी सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मैदान में उतारने की संभावना है, जिन्होंने हाल ही में BJP से छलांग लगाई थी।


कुशीनगर के सैंथवार के शाही परिवार के वंशज आरपीएन सिंह कांग्रेस पार्टी के वफादार रहे हैं। वह 1996 और 2009 के बीच अपने दिवंगत पिता सीपीएन सिंह की तरह उत्तर प्रदेश के पडरौना निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे।

Assembly Election 2022: अपर्णा यादव, इमरान मसूद से लेकर हरक सिंह रावत तक, पार्टी बदलने वाले इन नेताओं को अब भी है टिकट का इंतजार

इसके बाद वे 15वीं लोकसभा चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए। 16वीं लोकसभा के चुनाव में वह बीजेपी के राजेश पांडेय से हार गए थे। उन्होंने कांग्रेस शासन में गृह राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है। नेता का जाना यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की कोशिशों के लिए भी एक झटका होगा, जो राज्य में चुनावी अभियान की कमान संभाले हुए हैं।

इससे पहले, कांग्रेस ने यूपी में एक और बड़ा नाम जितिन प्रसाद खो दिया, जो भाजपा में शामिल हो गए और योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में मंत्री के रूप में शामिल भी हुए। एक लोकप्रिय ब्राह्मण चेहरा, प्रसाद भी कांग्रेस में G-23 ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्होंने पार्टी नेतृत्व के साथ अपनी असहमति दर्ज करते हुए एक पत्र लिखा था।

राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले प्रसाद ने 2019 में कांग्रेस नेतृत्व से नाराज होने और BJP में जाने की अफवाहों को खारिज कर दिया था। वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद BJP में शामिल होने वाले राहुल गांधी के दूसरे सबसे करीबी नेता थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।