उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को यूपी विधानसभा चुनावों के लिए 91 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। पार्टी ने अयोध्या विधानसभा सीट से अपने मौजूदा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को ही एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को पार्टी ने देवरिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
लिस्ट में योगी सरकार में मंत्री रहे 13 नेताओं का नाम शामिल है, जिन्हें पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है। हालांकि सहकारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का टिकट काटकर पार्टी ने कैसरंगज विधानसभा सीट से उनकी जगह उनके बेटे गौरव को उम्मीदवार बनाया है।
जिन अन्य मंत्रियों के टिकट का ऐलान किया है, उनमें इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से सिद्धार्थनाथ सिंह और इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा सीट से नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का नाम शामिल है।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को देवरिया जिले की पथरदेवा विधानसभा सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं खेलकूद, युवा कल्याण एवं पंचायत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी को बलिया जिले की फेफना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
देखिए बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट-