Get App

UP Election Result: बहन जी का उत्तर प्रदेश से पत्ता साफ, अपना दल से भी पिछड़ गया हाथी

UP Election Result: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के हाल बेहाल है। BSP प्रमुख मायावती चार बार राज्य की सीएम रह चुकी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2022 पर 3:33 PM
UP Election Result: बहन जी का उत्तर प्रदेश से पत्ता साफ, अपना दल से भी पिछड़ गया हाथी
उत्तर प्रदेश में बसपा की हालत खस्ता हो गई है। अपना दल से भी पीछे नजर आ रही है

UP Election Result: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने जा रही है। रूझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी काफी पीछे नजर आ रही है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी अपना पूरा जनाधार खोती नजर आ रही है और यह पार्टी सपा, भाजपा तो छोड़ो, अपना दल से भी पीछे नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हालत पतली है, वहीं BSP के भी खस्ताहाल हैं। उत्तर प्रदेश में चार सीएम की कुर्सी संभाल चुकी मायावती आज अपने पार्टी का वजूद बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही हैं।

BSP अपने दम पर उतरी 

प्रदेश में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। जैसे ही रुझान सामने आए तो BJP और सपा में मुकाबला नजर आने लगा। हालांकि सपा भी भाजपा से कोसों दूर नजर आ रही है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी अपना दल से भी पीछे नजर आ रही है। सरकार बनाने के लिए 203 सीटें चाहिए और बीजेपी को इससे अधिक सीटों पर आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी बहुत पीछे है तो बसपा और कांग्रेस की हालत बहेद नाजुक है। BSP ने पूरे प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह यहां कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब तक के रुझानों में बीएसपी को 3 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। वहीं बीएसपी के मुकाबले से कहीं छोटी और सीमित क्षेत्र की पार्टी अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल बीएसपी की मायावती के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही हैं। अपना दल एस 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें