Assembly Elections Results: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चखा जीत का स्वाद, मफलर मैन बेबी केजरीवाल की फिर हुई वापसी

Assembly Elections Results: दो साल के बाद आम आदमी पार्टी के दफ्तर में मफलर बेबी की वापसी हुई है। AAP को पंजाब में जीत हासिल हो रही है

अपडेटेड Mar 10, 2022 पर 2:57 PM
बेबी मफलरमैन ने मचा दी धूम!

Assembly Elections Results: दिल्ली विधान सभा चुनाव से सुर्खियों में आए छोटा मफलरमैन आज फिर से सुर्खियों में आ गए है। आम आदमी पार्टी पंजाब का किला जीतने के कगार पर पहुंच चुकी है। पार्टी पंजाब जीत पर जश्न मना रही है। इस बीच बेबी मफलरमैन यानी छोटा मफलरमैन भी जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। हर बार जाड़ा आते ही हम लोग केजरीवाल को मफलर पहने देखते थे। इसके चलते उनका नाम ही मफलरमैन पड़ गया।

पीले रंग की पगड़ी, मैरून स्वेटर पहने हुए हैं और काले रंग का मफलर अपने गले में डाले हुए हैं। मीडिया को विजय चिन्ह दिखाते हुए कई तरह से पोज देते नजर आए।

कौन है ये मफलरमैन


दरअसल ये मफलरमैन आम आदमी पार्टी का समर्थक एक बच्चा है। जो केजरीवाल की तरह ही रूप रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बच्चे का नाम अव्यान तोमर है। अव्यान के माता-पिता दिल्ली के मयूर विहार में रहते हैं। अव्यान के पिता राहुल तोमर अन्ना आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल के बड़े समर्थक रहे हैं। दिल्ली के CM के शपथ ग्रहण समारोह में इस छोटू मफलरमैन को आधिकारिक तौर पर साल 2020 में बुलाया गया था। 'लिटिल मफलरमैन' ने वोटिंग के दिन ट्विटर पर छा गए थे।

पंजाब में प्रचंड जीत की ओर बढ़ॉ रही आम आदमी पार्टी पंजाब का किला जीतने की ओर बढ़ चुकी है। पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 91 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को लोगों को धन्याद दिया है।

Uttarakhand Election Results 2022: उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा करने वाले हरीश रावत नहीं बचा पाए अपनी सीट, रुझानों में BJP को बहुमत

भगवंत मान ने कांग्रेस पर कसा तंज

वहीं पंजाब में AAP के CM उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि हमें मिलकर पंजाब चलाना है, पहले पंजाब बड़े-बड़े दरवाजे वालों घरों से चलता था परन्तु आज के बाद पंजाब गांवों से चलेगा, वार्डों से चलेगा, शहरों से चलेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बड़े बादल हार गए, सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए। कैप्टन साहब पटियाला से हार गए। सिद्धू और मजीठिया दोनों हार रहे हैं। चन्नी साहब दोनों सीटों पर हार गए है।

Assembly elections Results 2022 Live Updates: झाड़ू फेर कर आपने निभाई अपनी जिम्मेदारी, अब मेरी बारी- AAP नेता भगवंत मान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।