Assembly elections Results 2022 Live Updates: AAP के खाते में गईं मोहाली की तीनों सीट, उत्तराखंड में बीजेपी की अब तक 20 सीटों पर जीत - assembly-elections-results-2022-live-updates-goa-punjab-uttrakhand-manipur-bjp-congress-bsp navjot-sidhu-rahul-gandhi | Moneycontrol Hindi
Credit Cards

लाइव ब्लॉग

MARCH 10, 2022/ 5:33 PM

Assembly elections Results 2022 Live Updates: AAP के खाते में गईं मोहाली की तीनों सीट, उत्तराखंड में बीजेपी की अब तक 20 सीटों पर जीत

Assembly elections Results 2022 Live Updates: BJP के मौजूदा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी पंगेजाम शरतचंद्र सिंह के खिलाफ हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से 17,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है, पढ़ें अपडेट्स...

Story continues below Advertisement

Assembly elections Results 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उम्मीद की जा रही है कि आधे घंटे में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। कौन सी पार्टी जीतेगी या हारेगी या अपने गढ़ को बरकरार रखेगी यह आज शाम तक पता चल जाएगा।

गोवा

कांग्रेस पने सभी उम्मीदवारों को पास के किसी रि

AAP ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय में पंजाब की जीत का जश्न मनाया
MARCH 10, 2022 5:10 PM IST

मोहाली की तीनों सीटें AAP के खाते में गईं

आम आदमी पार्टी के मोहाली की तीनों सीटों पर दर्ज की जीत। मोहाली से आप के कुलवंत सिंह, डेराबस्सी से कुलजीत रंधावा और खरड़ से अनमोल गगन मान जीते।

MARCH 10, 2022 4:31 PM IST

पंजाब में हारे बादल पिता-पुत्र

पंजाब में पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से 11,357 वोटों से हार गए। उनके बेटे और SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से 31,500 के भारी अंतर से हार गए।

MARCH 10, 2022 3:41 PM IST

उत्तराखंड में बीजेपी को जीत की ओर बढ़ने के बावजूद बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को हार का सामना करना पड़ा है। धामी खटीमा सीट पर 6000 वोटों से हारे हैं। कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने उन्हें हराया है।

MARCH 10, 2022 2:55 PM IST

Punjab Election Result: पंजाब में AAP की आंधी में उड़ गए CM चरणजीत सिंह चन्नी, सिद्धू, कैप्‍टन, प्रकाश सिंह बादल जैसे दिग्‍गज नेता

पंजाब में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने इतिहास रच दिया है। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर आगे चल रही है। आप की आंधी में बड़े-बड़े दिग्गज नेता उड़ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

MARCH 10, 2022 2:05 PM IST

Assembly Elections Results: सियासी पिच में खोखले साबित हो रहे हैं सिद्धू, कहीं के न रहे ‘गुरु’!

क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाने वाले नवोजत सिंह सिद्धू ने हंसी के मंच पर भी एक अलग छाप छोड़ी है। सियासी गलियारे में भी सिद्धू ने खूब नाम कमाया। BJP से कांग्रेस का दामन थामकर पंजाब का सीएम बनने के सपने देख रहे सिद्धू की सियासत अब डूबती नजर आ रही है। पढ़ें पूरी खबर...

MARCH 10, 2022 2:04 PM IST

Uttarakhand Election Results 2022: उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा करने वाले हरीश रावत नहीं बचा पाए अपनी सीट

उत्‍तराखंड की 70 विधानसभा सीटों की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत के आंकड़े 36 को हासिल कर लिया है। वहीं, उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा करने वाले हरीश रावत खुद अपनी नहीं बचा पाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

MARCH 10, 2022 2:00 PM IST

चुनाव जीते के बाद भगवंत मान का पहला संबोधन

चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने पहली बार जनता को संबोधित किया।

भगवंत मान ने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और मुझपर निजी टिप्पणी की गई, ग़लत शब्दों का इस्तेमाल किया। उनकी शब्दावली उन्हें मुबारक हो। उन्हें माफ कर दीजिए लेकिन आगे से सबको पंजाब के पौने तीन करोड़ पंजाबियों की इज़्ज़त करनी पड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि हमें मिलकर पंजाब चलाना है, पहले पंजाब बड़े-बड़े दरवाजे वालों घरों से चलता था परन्तु आज के बाद पंजाब गांवों से चलेगा, वार्डों से चलेगा, शहरों से चलेगा।

मान ने आगे कहा, "बड़े बादल हार गए, सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए। कैप्टन साहब पटियाला से हार गए। सिद्धू और मजीठिया दोनों हार रहे हैं। चन्नी साहब दोनों सीटों पर हार गए।"

भगवंत मान ने इस दौरान एक बड़ा ऐलान भी किया, उन्होंने कहा कि अब से पंजाब के किसी भी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगेगी, बल्कि शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें लगेंगी।

MARCH 10, 2022 1:48 PM IST

मणिपुर के दोपहर 1:30 बजे तक के रुझान

MARCH 10, 2022 1:46 PM IST

गोवा में दोपहर 1:30 बजे तक के रुझान

MARCH 10, 2022 1:45 PM IST

उत्तराखंड में दोपहर 1:30 बजे तक के रुझान

MARCH 10, 2022 1:42 PM IST

पंजाब में दोपहर 01:30 बजे तक के रुझान

MARCH 10, 2022 1:39 PM IST

मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं- कैप्टन

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, "मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर और मतदान करके पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है।"

MARCH 10, 2022 1:12 PM IST

उत्तराखंड: लालकुआं से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 1700 वोटों से हारे।

MARCH 10, 2022 1:10 PM IST

सिद्धू ने दिया इस्तीफा

नवजोत सिंह सिंधु ने पंजाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। News18 ने सूत्रों के हवाले से कहा कि वह नुकसान की जिम्मेदारी लेते हैं। क्रिकेटर से नेता बने अमरजीत अमृतसर पूर्व सीट से 3300 से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं और मौजूदा कांग्रेस को AAP से भारी हार का सामना करना पड़ा है, जिसने राज्य में आसान जीत हासिल की है।

MARCH 10, 2022 12:51 PM IST

पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार और मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने मानी हार।

MARCH 10, 2022 12:37 PM IST

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, "जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है... पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें... AAP को बधाई।"

MARCH 10, 2022 12:33 PM IST

AAP नेता भगवंत मान, जो पंजाब में अगले मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं, दोपहर 1 बजे संगरूर से संबोधन देंगे।

MARCH 10, 2022 12:27 PM IST

गोवा में कांग्रेस नेता माइकल लोबो कलंगुट निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।

MARCH 10, 2022 12:24 PM IST

कैप्टन अमरिंदर सिंह की हारे

आप उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली ने पटियाला सीट से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को 13,000 मतों के अंतर से हराया है।

MARCH 10, 2022 12:15 PM IST

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल पंजाब की लंबी सीट से पीछे चल रहे हैं।

MARCH 10, 2022 12:08 PM IST

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: लालकुआं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 10,000 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं।

MARCH 10, 2022 11:02 AM IST

मणिपुर में BJP कांग्रेस से आगे चल रही है

MARCH 10, 2022 11:01 AM IST

गोवा में BJP का पीछा कर रही है कांग्रेस

MARCH 10, 2022 10:59 AM IST

उत्तराखंड में BJP सबसे आगे

MARCH 10, 2022 10:58 AM IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है

MARCH 10, 2022 10:31 AM IST

गोवा में BJP आगे

गोवा में BJP आगे चल रही है और कांग्रेस उसका पीछा कर रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक गोवा की कुल 40 विधानसभा सीटों में 39 के रुझान आ चुके हैं। इसमें अकेले BJP के खाते में 18 सीटें जाती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस के हिस्से 12 सीटें ही जा रही हैं।

MARCH 10, 2022 10:22 AM IST

पंजाब

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर और चमकौर साहिब, दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से पीछे चल रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से पीछे चल रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से पीछे चल रहे हैं। इन सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

MARCH 10, 2022 9:13 AM IST

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह चल रहे हैं पीछे

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। उत्तराखंड में हरीश रावत लालकुंआ से आगे चल रहे हैं। चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह चन्नी आगे हैं।

MARCH 10, 2022 8:54 AM IST

गोवा में उत्पल पार्रिकर आगे

गोवा में पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल पर्रिकर पणजी से आगे चल रहे हैं। BJP ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था, उसके बाद उत्पल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।

MARCH 10, 2022 8:25 AM IST

पंजाब में कांग्रेस आगे

पंजाब में चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। गोवा में निर्दलीय आगे हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस 6 और BJP 7 सीटों पर आगे चल रही है।

MARCH 10, 2022 7:33 AM IST

गोवा में प्रमोद सावंत का होगा बड़ा टेस्ट

गोवा चुनाव परिणाम (Goa Election Result) BJP की साख के साथ-साथ डॉ. प्रमोद सावंत का भविष्य भी तय होगा। प्रमोद सावंत के पास ज्यादा राजनीतिक अनुभव नहीं था और ना ही वह कभी मंत्री पद पर भी रहे, लेकिन पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने 2019 में सत्ता संभाली और गोवा की BJP सरकार का नेतृत्व बखूबी किया है।

MARCH 10, 2022 7:06 AM IST

पंजाब चुनाव के बड़े नाम, जानिए कौन कहां से लड़ा चुनाव

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी इस बार चमकौर साहिब और भदौर विधानसभा सीटों से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर की धुरी सीट से चुनाव लड़ा है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से चुनावी मैदान में हैं। अमृतसर पूर्वी सीट से नवजोत सिंह सिद्धू ताल ठोक रहे हैं।

MARCH 10, 2022 6:50 AM IST

गोवा में बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत

गोवा की 40 सदस्यों वाली विधानसभा (Goa Assembly) में किसी भी पार्टी को सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए 21 सीटों की जरूरत है। साल 2017 के चुनावों में कांग्रेस को 17 सीटें मिलीं, जो सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी लेकिन कई विधायकों ने BJP का दामन थाम लिया जिससे उसकी ताकत घट गई। BJP बाद में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई।

MARCH 10, 2022 6:29 AM IST

5 राज्यों में मतगणना का मंच तैयार

जिन पांच राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे, वहां गुरुवार को मतगणना के लिए 50,000 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। प्रक्रिया की निगरानी के लिए पांच राज्यों में 650 से अधिक मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

MARCH 10, 2022 6:14 AM IST

किसे मिलेगा सिंहासन

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। सिर्फ इन चुनावों राज्यों की ही नहीं बल्कि पूरे देश की नजरें इन राज्यों के राजनीतिक भविष्य पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इन राज्यों के चुनावी नतीजे साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी असर डालेंगे। आज शाम तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि इन राज्यों में सत्ता की चाबी किस पार्टी के हाथ लगेगी।