UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election Results 2022) के नतीजे सामने आ रहे हैं। यूपी में BJP इतिहास रचने जा रही है। वहीं कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (BSP) सबसे बुरे हार की ओर बढ़ चुकी हैं। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। इस चुनाव में काफी उम्मीदें थीं। पार्टी 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' और महिलाओं को 40 फीसदी टिकट जैसे बड़े अभियान के साथ मैदान में उतरी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
