UP Election: 'चौराहा छाप नेता की तरह बोलते हैं योगी', 'सुनो केजरीवाल' वाले लहजे पर AAP के संजय सिंह का जुबानी हमला

संजय सिंह ने राज्य में महामारी के दौरान जरूरी वस्तुओं की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी का भी आरोप लगाया

अपडेटेड Feb 08, 2022 पर 9:59 PM
AAP के संजय सिंह का UP CM योगी आदित्यनाथ पर जुबानी हमला

कोरोनावायरस (Coronavirus) मैनेजमेंट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बीच ट्विटर पर तीखी नोकझोंक के बाद, अब उत्तर प्रदेश भी जुबानी युद्ध का मैदान बन गया है।

न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने योगी आदित्यनाथ पर उनके 'सुनो केजरीवाल' वाले लहजे को लेकर तीखा हमला किया, यहां तक कि उन्हें 'चौराहा छाप नेता' तक कह डाला।

AAP के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने PTI से कहा, "एक लोकप्रिय और निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनकी भाषा - उन्होंने 'सुनो केजरीवाल' कहा। एक मुख्यमंत्री के लिए इस तरह की अभद्र भाषा दिखाती है कि आदित्यनाथ जी दुर्भाग्य से यूपी के मुख्यमंत्री बन गए होंगे, लेकिन वे 'चौराहा छाप नेता' की तरह ही बोलते हैं।"


संजय सिंह, जो AAP के उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं, उन्होंने राज्य में महामारी के दौरान जरूरी वस्तुओं की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी का भी आरोप लगाया।

सिंह ने कहा, "वह Covid-19 कुप्रबंधन की बात कर रहे हैं, लेकिन अगर कुप्रबंधन का कोई जीता जागता उदाहरण है, तो वह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा है। हमने प्रयागराज, कानपुर, बलिया और गाजीपुर में नदियों के किनारे क्षत-विक्षत शवों को तैरते हुए देखा है, जिसमें पक्षी और जानवर उन्हें नोंच रहे हैं। लोग उन तस्वीरों को नहीं भूले हैं।"

'जल्द ही हम भी लडे़ेंगे चुनाव', लालू प्रसाद यादव ने भरी सक्रिय राजनीति में वापसी की हुंकार

सोमवार को लोकसभा में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रवासी मजदूरों को कोरोनोवायरस महामारी की पहली लहर के दौरान दिल्ली छोड़ने के लिए कहा। मोदी के इस बयान के बाद शब्दों का एक महायुद्ध छिड़ गया।

केजरीवाल की तरफ से पीएम के बयान को कोरा झूठ कहे जाने के बाद, योगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर चौतरफा हमला करते हुए उनसे माफी मांगने की बात कही। वहीं इस पर केजरीवाल के योगी पर पलटवार करने के बाद ट्विटर पर विवाद बढ़ गया।

उन्होंने ट्वीट किया, "सुनो योगी, आप तो रहने ही दो। जिस तरह UP के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं और आप करोड़ों रुपए खर्च करके Times मैगजीन में अपनी झूठी वाह वाही के विज्ञापन दे रहे थे। आप जैसा निर्दयी और क्रूर शासक मैंने नहीं देखा।"

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना 10 मार्च को होनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।