Get App

UP Elections 2022: यूपी की 172 सीटों पर BJP ने तय किए उम्मीदवारों के नाम, मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम यहां से लड़ेंगे चुनाव

अंदरूनी सूत्रों ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोनों चुनाव लड़ेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2022 पर 6:52 PM
UP Elections 2022: यूपी की 172 सीटों पर BJP ने तय किए उम्मीदवारों के नाम, मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम यहां से लड़ेंगे चुनाव
पार्टी ने जिन 172 सीटों को अंतिम रूप दिया है, उन पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होने हैं

UP Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 172 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए। बीजेपी नेताओं के मुताबिक पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव मैदान में उतार सकती है। पार्टी ने जिन 172 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया है, उनमें से अधिकांश पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है।

पार्टी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 172 सीटों पर विचार विमर्श हुआ। उन्होंने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

पीएम मोदी ने भी बैठक में लिया हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने पार्टी मुख्यालय में बैठक में हिस्सा लिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी डिजिटल माध्यम से इस बैठक से जुड़े।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें