UP Polls: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) के काफिले पर मंगलवार को देर शाम अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया। इससे काफिले में चल रही एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के अतिकुल्लापुर गांव में हुए हमले के बाद एसपी सिंह बघेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें अब जेड कैटेगरी की सुरक्षा दे दी गई है।
